भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे Rinku Singh और MP Priya Saroj 2024 लोकसभा चुनावों में मछलीशहर सीट से जीतने वाली सबसे युवा सांसदों में एक, अब एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने की ओर बढ़ चुके हैं। 8 जून 2025 को लखनऊ के The Centrum Hotel में दोनों ने भव्य समारोह में सगाई की। यह मौका जितना निजी था, उतना ही शाही भी। इस इवेंट में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
प्यार और परंपरा का संगम
Rinku Singh और MP Priya Saroj की सगाई एक पारंपरिक अंदाज़ में हुई, लेकिन इसमें आधुनिकता की चमक भी देखने को मिली। रिंकू ने प्रिया के लिए खासतौर पर मुंबई से 2.5 लाख रुपये की अंगूठी मंगवाई थी, जिसे उन्होंने समारोह के दौरान पहनाया। इस सगाई में 300 से अधिक खास मेहमान शामिल हुए, जिनमें अखिलेश यादव, जया बच्चन और BCCI के राजीव शुक्ला जैसे चर्चित नाम भी शामिल थे।
Priya Saroj सिर्फ 26 साल की हैं और 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा पहुंचने वाली सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी से शिक्षा ली है और सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में भी काम किया है। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं। राजनीति उनके खून में है, लेकिन उनकी सफलता और लोकप्रियता उन्होंने अपने दम पर हासिल की है।
Rinku Singh: क्रिकेट का चमकता सितारा
रिंकू सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। IPL में KKR के लिए उनके तूफानी छक्के और भारतीय टीम में उनका परफॉर्मेंस उन्हें एक सुपरस्टार बना चुका है। IPL 2025 में उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है, जबकि BCCI से भी उन्हें सालाना 60 से 80 लाख रुपये की कमाई होती है।
Net Worth की तुलना: कौन है ज्यादा अमीर?
Rinku Singh और MP Priya Saroj सगाई के बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड देखने को मिला — Rinku Singh vs Priya Saroj Net Worth Comparison।
-
रिंकू सिंह की संपत्ति: ₹8–9 करोड़
-
प्रिया सरोज की संपत्ति: ₹11.25 लाख (जिसमें बैंक डिपॉजिट ₹10.18 लाख और सोना ₹32,000 शामिल है)
इस तुलना से साफ है कि नेट वर्थ के मामले में रिंकू सिंह कई गुना आगे हैं। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि प्रिया की राजनीतिक पारी अभी शुरुआत में है और आगे चलकर उनकी स्थिति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
नवंबर में शादी, बनारस में भव्य आयोजन
अब जब Rinku Singh और MP Priya Saroj सगाई हो चुकी है, तो शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 18 नवंबर 2025 को यह जोड़ी बनारस के ताज होटल में विवाह बंधन में बंधेगी। यह कार्यक्रम भी पूरी तरह से भव्य होगा, जिसमें राजनीति, खेल और बॉलीवुड से जुड़ी नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।
सोशल मीडिया पर छाए Rinku-Priya
Rinku Singh और MP Priya Saroj की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जहां एक तरफ रिंकू का क्रिकेट प्रेमियों के बीच बड़ा फैनबेस है, वहीं प्रिया युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन रही हैं।